“पंजाब का जज्बा कभी नहीं टूटेगा…”: शाहरुख खान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए दिया भावुक संदेश

शाहरुख खान
शाहरुख खान

मुंबई। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखकर प्रभावित लोगों को हिम्मत बंधाई और उनके लिए प्रार्थना की।

शाहरुख ने लिखा, “पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को देखकर मेरा दिल दुखी है। मैं उनके लिए दुआएं और हिम्मत भेज रहा हूं। पंजाब का जज्बा कभी न टूटे। ईश्वर उन सभी पर कृपा बनाए रखे।” उनके इस संदेश को प्रशंसकों और आम लोगों ने खूब सराहा है।

इससे पहले भी, शाहरुख की ‘डियर जिंदगी’ की सह-कलाकार आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है। इसके अलावा, पंजाबी सिनेमा के कलाकार भी आगे आकर मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की बजट घोषणाओं की समीक्षा की, किसान आयोग की अंतरिम रिपोर्ट जारी