फ्लिक्स बस ब्रांडेड बसों के साथ यूनाइटेड किंगडम में राजस्थान पर्यटन को देगा बढ़ावा
जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में उदघाटन समारोह आयोजित
जयपुर। इंटरसिटी मोबिलिटी प्रदाता फ्लिक्सबस ने राजस्थान पर्यटन विभाग के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य आधुनिक यातायात समाधानों के जरिए राज्य की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है।
इस पहल की शुरुआत जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से हुई, जिसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह पहल राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। हमें विश्वास है कि यह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों को राजस्थान की सुंदरता और इतिहास से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर फ्लिक्सबस इंडिया के एमडी सूर्य खुराना की ओर से बताया गया कि विशेष विरासत-थीम बसें दिल्ली–जयपुर–हरिद्वार–देहरादून और यूके में लंदन–कैम्ब्रिज मार्ग पर चलेंगी।
प्रचार अवधि के दौरान फ्लिक्सबस से जयपुर आने वाले 100 यात्रियों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही संयुक्त सोशल मीडिया अभियान भी चलाए जाएंगे। फ्लिक्सबस इंडिया के एमडी सूर्या खुराना ने कहा कि यह साझेदारी टिकाऊ यात्रा और सांस्कृतिक कहानियों को जोड़ने का प्रयास है।
फ्लिक्सबस के बारे में
2013 में म्यूनिख से शुरुआत करने वाली फ्लिक्स बस आज एक वैश्विक ट्रैवल-टेक कंपनी है। फ्लिक्सबस, फ्लिक्स ट्रेन, ग्रेहाउंड और कामिल कोच ब्रांड के तहत कंपनी अब तक 40 से अधिक देशों में 40 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दे चुकी है। भारत में 2024 में लॉन्च हुई फ्लिक्सबस वर्तमान में 220 से अधिक ऑल इंडिया परमिट वाली बसों का संचालन कर रही है।
यह भी पढ़े :माउंटेन ड्यू ने ₹20 में 400ml का नया पैक लॉन्च किया, ऋतिक रोशन दिखे नए विज्ञापन में