जतीपुरा, गोवर्धन में ‘रूपशकुन वृद्धाश्रम’ जनवरी 2026 से शुरू, रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

रूपशकुन वृद्धाश्रम
रूपशकुन वृद्धाश्रम

जयपुर। शकुन ग्रुप द्वारा जतीपुरा (गिरिराज जी) परिक्रमा मार्ग पर ‘रूपशकुन वृद्धाश्रम’ का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। यह आश्रम जनवरी 2026 से वरिष्ठ दम्पतियों के लिए आरंभ कर दिया जाएगा, जिसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह आश्रम शकुन ग्रुप के संस्थापक स्व. रूपचन्द माहेश्वरी एवं उनकी धर्मपत्नी शकुन्तला माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में उनके नाम से खोला जा रहा है। यहां वरिष्ठ दम्पतियों को रहने की सुविधा मिलेगी। आश्रम में विशाल योगा एवं कीर्तन हॉल, लाइब्रेरी, गेम्स रूम, बड़ा किचन और डाइनिंग हॉल सभी कमरे अटैच बाथरूम व प्राथमिक चिकित्सा सुविधा जैसी सुविधाएं होंगी।

इसका उद्देश्य उन दम्पतियों को तीर्थस्थान में खुशहाल व पारिवारिक जीवनशैली उपलब्ध कराना है, जो अकेले रहते हैं। बृजभूमि की आध्यात्मिकता इस आश्रम के वातावरण को और भी पवित्र बनाती है। ट्रस्ट के गोकुल माहेश्वरी ने बताया कि शकुन ग्रुप पिछले 25 वर्षों से जतीपुरा, गोवर्धन में ‘गंगाधाम अतिथि गृह’ का सफल संचालन कर रहा है। ‘गंगाधाम’ और ‘रूपशकुन’ दोनों का संचालन गंगादेवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा किया जाता है। रजिस्ट्रेशन के लिए 8058055588 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें ; भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा : मंत्री झाबर सिंह खर्रा