सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि का डिनर इन तीनों को बनाने को लेकर अक्सर यही सवाल किए जाते हैं आज क्या बनाएं या क्या खाया जाएं। जाहिर सी बात है कि रोज-रोज एक जैसी चीज खाने से हम बोर हो जाते हैं। खैर दिन और रात के खाने की तो हम बाद में बात करेंगे मगर आज हम सुबह के हैल्दी नाश्ते पर डिशकश कर लेते हैं। क्योंकि यही सबसे महत्वपूर्ण होता है। कहा भी जाता है कि सुबह सब ठीक तो दिनभर ठीक। यानी सुबह के वक्त यदि स्वादिष्ट के साथ हैल्दी नाश्ता मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है। अगर आप भी रोज-रोज वही पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो ट्राई कर सकते हैं चिली गार्लिक पराठा। यह पराठा न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि इसका तीखा और लहसुन का स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा। आइए, बिना देर किए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री
गेहूं का आटा: 2 कप
लहसुन: 8-10 कलियां (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच (आप स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
धनिया पत्ती: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
जीरा: आधा छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
घी या तेल: पराठे सेकने के लिए
विधि :
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा लें। उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पत्ती और नमक मिलाएं।
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा बहुत ज्यादा सख्त न हो।
आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए।
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल पराठे की तरह बेल लें।
गर्म तवे पर थोड़ा घी या तेल डालकर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
आपका गर्मागर्म चिली गार्लिक पराठा तैयार है। इसे दही, अचार या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें।