ज्यादा गोंद कतीरा खाना भी हो सकता है नुकसानदायक

गोंद कतीरा का है। यह कब्ज से राहत दिलाने, स्किन को निखारने और शरीर को ठंडक देने जैसे कई फायदों के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास कंडीशन्स में यही फायदेमंद गोंद कतीरा आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?

गोंद कतीरा
गोंद कतीरा

किसी चीज को खाने या पीने की एक सीमा होती है, वह फिर कितना भी फायदेमंद हो, यदि उसे तादात से ज्यादा खाया या पिया जाएगा तो वह निश्चित रूप से नुकसान ही करेगा। जैसे की खाना, वह पेट भरने और भूख शांत करने के लिए होता है, लेकिन यदि उसे हद से ज्यादा खा लिया जाए तो तबीयत बिगडऩा का खतरा बढ़ जाता है। ठीक वैसे ही गोंद कतीरा का है। यह कब्ज से राहत दिलाने, स्किन को निखारने और शरीर को ठंडक देने जैसे कई फायदों के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास कंडीशन्स में यही फायदेमंद गोंद कतीरा आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने इंस्टाग्राम रील के जरिए चेतावनी दी है कि कुछ लोगों को गोंद कतीरा का सेवन बहुत सावधानी से या बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो 3 कंडीशन्स जहां गोंद कतीरा फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

पीरियड्स के दौरान

पीरियड्स
पीरियड्स

अक्सर देखा गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, ऐंठन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होती हैं। गोंद कतीरा में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कुछ महिलाओं में इन लक्षणों को बढ़ा सकती है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान पहले से ही पाचन संबंधी दिक्कतें या भारीपन महसूस होता है, तो गोंद कतीरा का सेवन करने से बचें या बहुत कम मात्रा में लें। यह ऐंठन को बढ़ा सकता है और असुविधा पैदा कर सकता है।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर

गोंद कतीरा शरीर को ठंडा करने के लिए जाना जाता है। यह शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। अगर आप पहले से ही लो ब्लड प्रेशर से पीडि़त हैं, तो गोंद कतीरा का जरूरत से ज्यादा सेवन आपके ब्लड प्रेशर को और नीचे गिरा सकता है। इससे आपको चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, गोंद कतीरा लेने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

अगर आपको अक्सर ब्लोटिंग रहती है

गोंद कतीरा में उच्च फाइबर सामग्री होती है, जो आमतौर पर पाचन के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, जिन लोगों को अक्सर पेट फूलने की समस्या रहती है या जो इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे लोगों में हाई फाइबर का इनटेक गैस, पेट दर्द और ऐंठन को बढ़ा सकता है। अगर आपको आईबीएस या पाचन से जुड़ी सेंसिटिविटी है, तो गोंद कतीरा का सेवन सीमित मात्रा में करें और देखें कि आपका शरीर कैसा रिएक्शन देता है।

यह भी पढ़ें : फू्रट सैंडविच सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन