- पीएम मोदी ने किया 6,300 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
दरांग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दरांग जिले के मंगलदोई में स्वास्थ्य एवं अवसंरचना क्षेत्र से जुड़ी 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत रत्न से सम्मानित असम के गौरव भूपेन हजारिका का अपमान किया और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान की गई टिप्पणी से असम के लोगों के घाव आज भी नहीं भरे हैं।
भूपेन हजारिका का अपमान:
मोदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत रत्न दिए जाने पर तंज कसा था कि “मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है।” इसे उन्होंने असम की धरती और भारत की संस्कृति का अपमान बताया।
1962 के चीन युद्ध का घाव:
मोदी ने याद दिलाया कि पंडित नेहरू की टिप्पणी से असम और पूर्वोत्तर के लोगों के घाव आज भी हरे हैं।
विकास की सौगात:
प्रधानमंत्री ने 6,300 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य और अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया, जिनमें दरांग मेडिकल कॉलेज, गुवाहाटी रिंग रोड और पुल शामिल हैं।
डबल इंजन सरकार पर जोर:
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार असम को स्वास्थ्य हब बनाने और पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी बढ़ाने में जुटी है। ब्रह्मपुत्र पर 10 साल में 6 पुल बनाए गए, जबकि कांग्रेस ने दशकों में केवल 3।
घुसपैठ और सुरक्षा:
मोदी ने चेताया कि घुसपैठ से बॉर्डर इलाकों की डेमोग्राफी बदलने की साजिश चल रही है और कांग्रेस संरक्षण दे रही है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया।
स्वदेशी वस्तुओं की अपील:
त्योहारों में खरीदारी के समय स्वदेशी सामान लेने की अपील की।
आर्थिक विकास और जीएसटी सुधार:
मोदी ने कहा कि असम 13% विकास दर से आगे बढ़ रहा है और 9 दिन बाद (नवरात्रि से) रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी दरें कम होंगी।
कांग्रेस पर हमला:
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सेना का मनोबल बढ़ाने के बजाय आतंकवादियों का साथ देती है।