हाथरस की घटना के विरोध में राजधानी में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह आयोजित

जयपुर। हाथरस की घटना के विरोध में सोमवार को जयपुर में मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता अलग-अलग जगह शामिल हुए। जयपुर के शहीद स्माकर पर मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा कोरोना के नियमों की पालना करने के भी निर्देश दिए गए। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मौन सत्याग्रह में शामिल हुए।

जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में मौन सत्याग्रह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। मौन सत्याग्रह सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किया गया। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गईं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीडि़त परिवार के साथ हुए अन्याय के लिए लड़ेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा की जा रही मनमानी और असंवैधानिक कृत्यों के बारे में जवाब देगी।

यह भी पढ़ें-हाथरस दुष्कर्म कांड के बाद अब बारां दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष पूनिया हिरासत में