कंगना के खिलाफ केस लड़ने के लिए बीएमसी ने अब तक वकील को 82 लाख रूपए दिये

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने 9 सितंबर को कंगना रनोट के मुंबई के पाली हिल्स स्थित ऑफिस को अवैध बताकर तोड़ दिया था। इस मामले में सूचना के अधिकार के तहत लगाई गई अर्जी में खुलासा हुआ है कि कंगना के खिलाफ केस लडऩे के लिए बीएमसी अब तक वकीलों को 82 लाख रुपए का पेमेंट कर चुकी है।

वकील को 11 बार में 82.5 लाख का पेमेंट किया गया

मुंबई के आरटीआई एक्टिविस्ट शरद यादव ने बीएमसी से पूछा था कि कंगना के केस में किस वकील को अपॉइंट किया और उसे कितना पमेंट किया गया। बीएमसी ने जवाब दिया कि हाईकोर्ट में केस लडऩे के लिए वकील आकांक्षा चिनॉय को अपॉइंट किया गया। उन्हें 11 बार में 82.5 लाख रुपए का पेमेंट किया गया।

कंगना ने कहा- पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए

कंगना ने बुधवार को ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने मेरे घर में अवैध तरीके से की गई तोडफ़ोड़ के लिए अब तक 82 लाख रुपए खर्च किए हैं। एक लड़की को चिढ़ाने के लिए पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए, महाराष्ट्र की यह स्थिति हो गई है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण।

नितेश राणे का तंज- पेंगुइन पर खर्च हो रहा जनता का पैसा

भाजपा नेता नीतेश राणे ने ट्वीट कर कहा, मुंबईकर पेंगुइन और कंगना के केस में वकीलों को पेमेंट करने के लिए टैक्स भरते हैं। अब क्या बचा है? इनके बच्चों की शादी भी हमारे पैसों से होगी लगता है।