बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को समन भेजकर तलब किया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल एक बार फिर मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, मुंबई के उपनगर बांद्रा की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद दोनों पर केस दर्ज किया गया है। 

बांद्रा पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को समन भेजकर तलब किया है। पुलिस ने उन्हें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैलाने को लेकर 23-24 नवंबर को पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है। 

यह भी पढ़ें-सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा