
नरेंद्र सिंह मेहता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और जितेंद्र भंडारी को बनाया उपाध्यक्ष
जयपुर। मरुधर ओसवाल समाज के पुन: अध्यक्ष चुने गये जे॰ के॰ सिंघी ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। नरेंद्र सिंह मेहता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जितेंद्र भंडारी को उपाध्यक्ष चुना गया है। रोहित सांड (सेक्रेटरी), पुनीत सिंघवी (ज्वाइंट सेक्रेटरी), पवन चंद सिंघवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। जबकि कार्यकारिणी में आशा भंसाली, श्रुति बाफना, आस्था टाटिया, कमल राज सिंघवी, दीपक टाटिया, सूरज राज मेहता, विजेंद्र राज भंडारी, श्याम सिंह सिंघवी, अनिल सलेचा, अशोक सिंघी, सुनील मेहता, एमएम शाह, संतोष भंंसाली, राहुल मोहनोत को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।