अभिनेता शरमन जोशी के पिता का निधन

अभिनेता शरमन जोशी के पिता और दिग्गज थिएटर एक्टर अरविंद जोशी का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां 29 जनवरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जोशी को खासकर गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता था। अरविंद अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों (बेटे शरमन और बेटी मानसी जोशी रॉय) को छोड़ गए हैं।

अभिनेता शरमन जोशी के पिता का निधन

अरविंद के बेटे शरमन ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। जबकि बेटी मानसी की शादी टीवी और बॉलीवुड अभिनेता रोहित रॉय से हुई है, जो रोनित रॉय के भाई हैं। अरविंद मशहूर टीवी और फिल्म एक्ट्रेस सरिता जोशी के देवर और एक्ट्रेस केतकी दवे, पूरबी जोशी के चाचा थे।