भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां का महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों ने जताया आभार

डॉ. सतीश पूनियां, satish punia
डॉ. सतीश पूनियां, satish punia
Advertisement

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां का आवास पर स्थित जनसंवाद केन्द्र पर महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा के नेतृत्व में मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। सभी ने नई जिम्मेदारी के लिए डाॅ. पूनियां का आभार जताया।

डाॅ. पूनियां ने महिला मोर्चा की नई टीम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ आगामी उपचुनाव का टास्क दिया, प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचारों के मुद्दे मजबूती से उठाने का आह्वान किया। साथ ही महिलाओं से जुड़ी तमाम समस्याओं को भी राज्य सरकार के समक्ष उठाने का आह्वान किया।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि पूर्ण रूप से आश्वस्त हूँ कि आप समस्त नारी शक्ति संगठन के विचार की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी एवं पार्टी को नई बुलन्दियों पर पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।