
गुजरात में रविवार को 6 नगर निगम के लिए चुनाव हो रहे है हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर में वोटिंग जारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा बूथ पर परिवार समेत वोट डाला। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 23 फरवरी को होगी।
चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में कुल 1.14 करोड़ वोटर हैं, जिसमें 60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं हैं।
भाजपा सांसद किरीट सोलंकी ने अहमदाबाद के रानिप और विधायक राकेश शाह शहर के एलिसब्रिज इलाके में वोट डालने पहुंचे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि वह भाजपा और कांग्रेस का अच्छा विकल्प हो सकती है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन ने भी पहली बार अहमदाबाद के 6 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं।
यह भी पढ़ें-आज भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को पीएम मोदी करेंगे संबोधित