रविंद्र रंगमंच पर दो दिवसीय साहित्य उत्सव शनिवार से

जयपुर इंटरनेशनल पोएट्री लाइब्रेरी की ओर से होगा आयोजन

कवि सम्मेलन के अतिरिक्त ओपन माइक सेशन और सिनेमा पर कार्यशाला भी होगी आयोजित

जेआईपीएल फेस्ट 2021 का कल रविन्द्र मंच पर होगा आगाज

जयपुर। कोरोना के कारण जयपुर के साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र में आए ठहराव को समाप्त कर दो दिवसीय कला एवं साहित्य उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 27 और 28 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में साहित्य और सिनेमा पर विचार विमर्श होगा। राज्य और देश के भिन्न हिस्सों से आये कवि और बुद्धिजीवी अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। गुलाबी नगर के रविंद्र रंगमंच पर जेआईपीएल फेस्ट 2021 के नाम से यह आयोजन शनिवार 27 फरवरी को प्रातः 11 शुरू होगा। 

जयपुर इंटरनेशनल पोएट्री लाइब्रेरी (जेआईपीएल) की ओर से आयोजित इस फेस्ट का विशेष आकर्षण कवि सम्मेलन होगा। यह जानकारी जेआईपीएल के संस्थापक राहुल चौधरी ने दी।  चौधरी ने आगे बताया कि कोरोना महामारी के कारण ऑलनाइन आयोजन के बाद पहली बार आफलाइन कल्चरल इवेंट आयोजन किया जा रहा है। यह जेआईपीएल फेस्ट का दूसरा संस्करण है, जिसमें साहित्य, संस्कृति, पत्रकारिता, राजस्थानी सिनेमा पर प्रमुख हस्तियों से संवाद किया जाएगा। इसमें विशेषकर युवाओं को साहित्य, सिनेमा सहित अन्य विषयों पर जानकारी मिलेगी। कोरोना के कारण इस फेस्ट में सेनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग आदि सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। इस फेस्ट  में प्रवेश निशुल्क रहेगा। हालांकि, फेस्ट में भाग लेने के लिए जेआईपीएल की वेबसाइट (https://www.jiplibrary.org/festival-registration/) पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

फेस्ट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी  प्रदीप बाहेती होंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता, प्रमुख साहित्यकार, लोकेश कुमार साहिल करेंगे।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में साहित्यकार नीरज गोस्वामी,  एड गुरु प्रवीण नाहटा, समाज सेवी जे एस माहेश्वरी, आरपीएस सुनील प्रसाद शर्मा शामिल होंगे।

जेआईपीएल के मुख्य समन्वयक अनुराग सोनी ने बताया कि शनिवार शाम को काव्य सम्मेलन का आयोजन होगा। इससे पूर्व दिन के दौरान स्त्री विमर्श, गीत, किताबों और अभिव्यक्ति की आजादी साहित अनेक विषयों पर विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा। अगले दिन रविवार को उर्दू साहित्य और गजल, मायड़ भाषा, यात्रा वृतांत आदि पर विभिन्न सत्र होंगे। रविवार शाम को मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख साहित्यकार और बुद्धिजीवी करेंगे संवादजेआईपीएल फेस्ट के शनिवार को उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित विभिन्न सत्रों में प्रमुख साहित्यकार और बुद्धिजीवी भाग लेगे। प्रातः 11.15 बजे होने वाले कला साहित्य और संस्कृति सत्र में प्रबोध कुमार गोविल, दुर्गाप्रसाद और सवाईसिंह शेखावत रहेंगे। संचालन अश्विनी भटनागर करेंगे। इसके बाद उसने गांधी को क्यों मारा विषय पर वक्ता अशोक कुमार रहेंगे और संचालन तसनीम खान रहेंगी। स्त्री विमर्श सत्र में वक्ता सुजाता, कविता माथुर, मनीषा कुलश्रेष्ठ और रेशमा खान रहेंगी और संचालन शिप्रा शर्मा करेंगी। मेरे मन के गीत पर रवींद्र उपाध्याय, विकास माहेश्वरी, अभिन जोशी और अरविंद त्रिपाठी वक्ता रहेंगे। इसका संचालन अविनाश जोशी करेंगे। शनिवार शाम 5.20 को होने वाले काव्य सम्मेलन में कवि शिशिर सोमवंशी, सुप्रिया मिश्रा, शुभम पांडे, तरूण तन्हा, हिमांशु शर्मा, पूनम अवस्थी, धनराज दाधीच, अभीदेव सेमवाल, अक्षिणी भटनागर अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। शाम 7 बजे फिल्म निर्माण पर कार्यशाला होगी। इसमे प्रसिद्ध राजस्थानी फिल्म चिड़ी बल्ला के निर्माता राधेश्याम पीपलावा फिल्म निर्माण की प्रमुख बाते बताएंगे। इनके अलावा भी कई अन्य रोचक सत्रों का आयोजन रहेगा। 

उर्दू साहित्य और गजल से शुरू होगा जेआईपीएल फेस्ट 2021 का दूसरा दिन रविंद्र रंगमंच पर आयोजित हो रहे जेआईपीएल फेस्ट 2021 का दूसरा दिन रविवार को उर्दू साहित्य और गजल पर संवाद से शुरू होगा। सुबह 11 बजे इस सत्र के वक्ता नीरज गोस्वामी, लोकेश कुमार साहिल, अखिलेश तिवारी रहेंगे। इसका संचालन एसपी सोनी करेंगे। दूसरा सत्र कोविड-19 के बाद अर्थ का चक्का पर प्रदीप बाहेती, अंशुल हर्ष, कृष्णा चौधरी, एनडी माथुर, शिव कुमार अवर वक्ता रहेंगे और संचालन भव्य सोनी करेंगे। दोपहर 12.45 पर मायड़ भाषा री बातां होगी। इसमे नीरज दइया, प्रमोद कुमार, रामस्वरूप किसान और चित्रा पुरोहित वक्ता रहेंगे। संचालन कामिनी राजावत करेंगी।

दोपहर 1.40 पर आपणो सिनेमा पर राजेंद्र गुप्ता, चरण सिंह पथिक, गजेंद्र श्रोत्रिय और राहुल सूद वक्ता रहेंगे। संचालन धनराज दाधीच करेंगे। दोपहर 2.40 पर स्वराग बैंड लाइव कार्यक्रम रहेगा। दोपहर 3.30 पर यात्रा वृतांत पर सुनील प्रसाद शर्मा (आरपीएस), पूजा यादव, उमेश गोगना वक्ता रहेंगे और संचालन अनुराग सोनी करेंगे। दोपहर 4.20 पर ओपन माइक सत्र में सतपाल सोनी, संतोष पुरस्वामी, रोहित कृष्ण नंदन अतिथि कवि रहेंगे और इनके सामने नवलेखक युवा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

संचालन गौरव वशिष्ठ करेंगे। शाम 5.30 पर गीत और किस्सागोई पर साहित्य अकादमी से पुरस्कृत नीलोत्पल मृणाल, राकेश तिवारी और आरजे वेद वक्ता रहेंगे। शाम को 6.30 बजे बज्म ए सुखनवर मुशायरा होगा। इसमे अखिलेश तिवारी सदारत करेंगे और नामचीन शायर अजहर नवाज, इरफान तरीक खान, अनंत गुप्ता, जुबैर अंसारी, नवीन जोशी, सपना मूलचंदानी, भव्या सोनी, शहरयार बेग, शिवम तिवारी, एस पी सोनी अपने कलाम पेश करेंगे। निजामत अभिषेक तिवारी करेंगे।