छह गेंदों पद छह छक्के, कायरन पोलार्ड ने तोड़ा इन बल्लेबाजों का रिकॉर्ड

क्रिकेट बाय चांस अक्सर लोग यह जुमला कहते हैं। क्रिकेट में कब बाजी पलट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने। उन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया है। पोलार्ड ऐसा करने वाले पहले वेस्टइंडियन क्रिकेटर हैं। उन्होंने श्रीलंका के अकीला धनंजय की गेंदों का छह बार बॉउंड्री पार पहुंचाया। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में उन्होंने यह हैरतअंगेज पारी खेली। धनंजय ने अपने चार ओवरों में 62 रन दिए। वेस्टइंडीज ने 41 गेंद बाकी रहते चार विकेट से मैच जीत लिया। पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने 131 रन का स्कोर बनाया।

  • युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 19 सितंबर 2007 को पहले वर्ल्ड टी20 में यह कारनामा किया था।
  • हर्शल गिब्स ने वनडे इंटरनैशनल में
  • साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड कप में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उन्होने लेग स्पिनर डान वेग बंग के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
Advertisement