राउत ने राज्यपाल कोश्यारी पर लगाया आरोप, कहा-राज्यपाल भाजपा नेताओं की खातिरदारी में लगे है

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों के बाद से प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। इसी बीच शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने राज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बहुत व्यस्त हैं क्योंकि वह भाजपा नेताओं की खातिरदारी में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मौजूदा हालातों के बीच में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलना चाहते थे लेकिन राज्यपाल मुंबई में नहीं है। जिसकी वजह से मुलाकात नहीं हो पाई और संजय राउत भड़क गए।

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने ऊपर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक चि_ी लिखी। देशमुख ने ट्वीट कर जानकारी कि, ”मैंने माननीय मुख्यमंत्री से मेरे खिलाफ परमबीर सिंह के आरोपों की जांच कराने का आदेश देने की मांग की है ताकि स्थिति साफ हो। अगर माननीय मुख्यमंत्री जांच का आदेश देते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा। सत्यमेव जयते।

यह भी पढ़ें-अनिल देशमुख ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा-मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हो