देखे दरिया किनारे अफ्रीका के लोग पंजाबी गाने पर थिरक रहे, कर रहे भांगड़ा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भाव विभोर हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरिया किनारे अफ्रीका के लोग पंजाबी गाने पर थिरक रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है।

कमाल की बात यह है कि सभी लोग स्टेप बाय स्टेप कदमताल कर बेहतरीन अंदाज में भांगड़ा कर रहे हैं। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि इस तरह के भांगड़ा डांस के लिए लोगों ने कड़ी मेहनत की है। वहीं, सामने सिख बटालियन के सैनिक खड़े होकर भांगड़े नृत्य का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, कई सैनिक वीडियो को अपने मोबाइल में रिकार्ड कर रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अफ्रीका के लोगों को भांगड़ा नृत्य करना सिख बटालियन ने सिखाई है। इस वीडियो के अगले दृश्य में और भी प्यारा नजारा देखने को मिलता है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि अफ्रीकन बच्चे साथ में खेल रहे हैं।

तभी उनमें एक बच्चा बुलंद आवाज में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल और वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह का नारा लगाता है। इस दौरान बच्चा रिदम में नारा लगाता है। वीडियो बेहद प्यारा और दिल को छूने वाला है।