साहित्यकार मंजूर एहतेशाम का निधन

पद्मश्री से सम्मानित जाने माने साहित्यकार मंजूर एहतेशाम का रविवार देर रात निधन हो गया।

सूखा बरगद, कुछ दिन और, दास्तान-ए-लापता जैसे कई चर्चित उपन्यास लिखने वाले साहित्यकार मंजूर एहतेशाम ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतिम सांस ली। उनके मित्र दिनेश जुगरान ने यह जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें-देश में कोरोना का कहर जारी : 3.54 लाख नए संक्रमित मरीज मिले, 2806 लोगों की हुई मौत