
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस के टूलकिट षडयंत्र को लेकर ट्वीट किया कि, कांग्रेस कोरोना संकटकाल में लोगों की सहायता करने की बजाय नकारात्मक राजनीति के द्वारा मनोबल गिराने एवं लोकतांत्रिक मोदी सरकार को बदनाम करके भारत की साख को कमजोर करने में लगी हुई है।
कांग्रेस कोरोना संकट काल में लोगों की सहायता करने की बजाय नकारात्मक राजनीति के द्वारा मनोबल गिराने एवं लोकतांत्रिक सरकार को बदनाम करके भारत की साख को कमजोर करने में लगी हुई है। उसका लक्ष्य लाशों पर राजनीति करके सत्ता पाना है, पर जनता सब जानती है।#CongressToolkitExposed pic.twitter.com/Qbm6Kf8XUu
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) May 18, 2021
कांग्रेस का लक्ष्य लाशों पर राजनीति करके सत्ता पाना है, पर जनता सब जानती है, कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। डॉ. पूनियां ने कहा कि, एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत कोविड के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है, ऐसे समय में भी कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश कर रही है, जो शर्मनाक है।