
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जतिन प्रसाद का पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जितिन प्रसाद राहुल गांधी के बहुत ही करीबी नेताओं में माने जाते हैं। उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली।
उन्हें रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। पार्टी दफ्तर पहुंचने से पहले जितिन प्रसाद ने होम मिनिस्टर अमित शाह, बीजेपी के चीफ जेपी नड्डा और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। बीजेपी में जितिन प्रसाद का स्वागत करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की सेवा में लंबे समय से लगे रहे हैं।
Former Union Minister Shri @JitinPrasada joined the BJP today. I welcome him to the party fold. pic.twitter.com/3bdaGmV0KS
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 9, 2021
2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हैं ओर ऐसे में इसके राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा जितिन प्रसाद कांग्रेस के उन नेताओं में से हैं, जिनकी छवि साफ रही है और वह विवादों से परे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए उनका बीजेपी में जाना एक बड़ा झटका है।