कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां का 56 साल की उम्र में निधन

एक्ट्रेस-कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां डॉ पद्मावती दुआ का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और वायरस से लड़ाई के बाद जिंदगी की जंग हार गईं। डॉ पद्मावती को चिन्ना दुआ के नाम से भी जाना जाता है।

पद्मावती के निधन की जानकारी उनके पति दिग्गज जर्नलिस्ट विनोद दुआ ने खुद सोशल मीडिया पर शुक्रवार देर रात एक पोस्ट शेयर कर दी है। पद्मावती डॉक्टर होने के अलावा एक सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थीं।

पद्मावती के निधन की खबर सामने आते ही उनके फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पद्मावती और उनके पति विनोद को कुछ दिनों पहले ही कोरोना हुआ था। संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। विनोद ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे और पद्मावती दोनों कोरोनावायरस से रिकवर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें-द फैमिली मैन सीजन 2 के लिए मनोज बाजपेयी ने 10 करोड़ रूपए लिये, सामंथा को 3-4 करोड़ मिलने का दावा