रावत बोले-पंजाब में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी कांग्रेस

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा लिए बागी मंत्री और विधायक चंडीगढ़ से देहरादून रावत से मिलने पहुंचे हैं।

रावत ने कहा कि पंजाब में अमरिंदर ही कांग्रेस सरकार के कैप्टन हैं। वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। अभी तक किसी ने मुझसे पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन की बात नहीं की। पंजाब से जो मंत्री व विधायक मिलने आए हैं, उनसे अभी बातचीत होनी बाकी है।

यह भी पढ़ें-कैप्टन के खिलाफ बगावत : पंजाब के सीएम अमरिंदर के खिलाफ शिकायत लेकर 4 मंत्री दिल्ली गए