भारतीय नौसेना ने मुम्‍बई में फंसे प्रवासी कामगारों को राशन उपलब्‍ध कराया

indian navy photo source: PRO Defence Mumbai Twitter
indian navy photo source: PRO Defence Mumbai Twitter

कोविड -19 के कारण मुम्‍बई में जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना ने राज्‍य सरकार के अधिकारियों को फंसे हुए प्रवासी कामगारों के बीच बंटवाने हेतु को खाद्य सामग्री वाले राशन के पैकेट उपलब्‍ध कराए।

 लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में मुम्‍बई में फंसे प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने के लिएमुंबई शहर के जिला कलेक्टर के कार्यालय ने 03 अप्रैल 2020 कोभारतीय नौसेनासे सहायता करने का अनुरोध किया।

भारतीय नौसेना ने राशन के पैकेट उपलब्‍ध कराए

इस अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए पश्चिमी नौसेना कमान ने 04 अप्रैल 2020 को तत्‍काल लगभग 250 राशन पैकेटों की व्यवस्था की।

इन पैकेटों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य पदार्थ थे और इन्हें मुसाफिर खाना के निकट और एशियाटिक लाइब्रेरी के निकट कलेक्‍टर कार्यालय के स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिये गए। कफ परेड और कलबा देवी में वितरण स्‍थलबनाए गए।

भारतीय नौसेना की कोविड -19 के कारण जारी लॉकडाउन के बीच मदद जारी

भारतीय नौसेना ने स्थानीय अधिकारियों को 08 अप्रैल 2020 कोअतिरिक्त 500 राशन पैकेट उपलब्‍ध कराए गए और उन्‍हें  कामठीपुरा क्षेत्र में फंसे निर्माण श्रमिकों के बीच वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें-सीआरपीएफ को शौर्य दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का नमन