बीडीओ के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

चित्तौडग़ढ़। पंचायती राज सेवा परिषद ब्लॉक पंचायत समिति के कर्मचारियों ने विकास अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को एक दिन अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, एनआईएस, मैनेजर मंत्रालयिक कर्मचारी, संविदा कार्मिक अवकाश पर रहे।

ग्राम विकास अधिकारी खुशीराम, पुष्पेंद्र जाट व एलडीसी कन्हैयालाल भील ने बताया कि विकास अधिकारी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। एलडीसी गोवर्धनलाल रेगर ने बताया कि पैर फ्रेक्चर होने के बावजूद ड्यूटी पर बुलाया। कार्मिक भैरुलाल डांगी ने बताया कि पांच माह पूर्व उनका एक्सीडेंट हुआ। मेडिकल स्वीकृत नहीं कर पीएल काटी। ओछड़ी सचिव खुशीराम चौधरी व सतीष शर्मा धनेत ने बताया कि उनका ट्रांसफर हो गया था।

वह न्यायालय से स्टे लेकर आए। इसके बावजूद विकास अधिकारी ने स्टे की कॉपी लेने से मना करते उन्हें रीलिव कर दिया। निर्माण कार्यों के समायोजन आदेश भी रोकने का आरोप कार्मिकों ने लगाया।

महिला कार्मिक ने भी उन्हें प्रसूता अवकाश नहीं देने का आरोप लगाया। सरपंच संघ ने चित्तौडग़ढ़ प्रधान को ज्ञापन सौंपा। विकास अधिकारी कैलाशचंद्र ने कहा कि नरेगा के कार्यों व प्रशासन गांवों के संग अभियान में मापदंड के अनुसार कार्य करना होता है। समय पर काम पूरा करने को कहते हैं तो इस तरह के आरोप लगते हंै। अभद्र भाषा व प्रताडि़त करने की बात गलत है।

यह भी पढ़ें-विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया, खुदखुशी के कारण व इसे रोकने के उपाय बताए

Advertisement