प्रियंका गांधी को मिला बॉलीवुड एक्ट्रेस का साथ, उठाया यह कदम

राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत में प्रियंका गांधी के ‘लडक़ी हूं लड़ सकती हूं नारे’ को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने लडक़ी हूं लड़ सकती हूं का वीडियो शेयर है। अब पूजा भट्ट और ऋचा चड्ढा ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट और ऋचा चड्ढा ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। पूजा भट्ट ने प्रियंका गांधी के द्वारा साझा किये गए इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा-यह बहुत पसंद आया! दृश्य, संगीत, संदेश और भावना!

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- मुझे यह वीडियो बहुत पसंद है। और भी महिलाओं को नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अगले साल यूपी में होने वाली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को लखनऊ में महिला चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया था। इसी के साथ ही कांग्रेस ने लडक़ी हूं लड़ सकती हूं के नाम से एक वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।