
जोधपुर। पौष मास के चलते रातानाड़ा स्थित श्री कृष्ण मंदिर मे 1 जनवरी, शनिवार को पौष बड़ा महोत्सव मनाया जायेगा।
श्री कृष्ण मंदिर महिला मडली की अध्यक्ष शारदा चौधरी, मदिर ट्रस्ट अध्यक्ष इंद्रसिंह सांखला, पुजारी हरीभाई गोस्वामी, रामस्वरूप भाटी, राजेंद्र सोलंकी, प्रकाश भाटी, गोपाल खत्री, सरोज कच्छवाह, किरण परिहार, मंजुलता गोस्वामी, अरुणा कच्छवाह, ललिता सोनी, सीमा साखला, रीना भाटी, लीला चौधरी, अनिता बोराणा, पार्वती सोनी, सीता राठौड़, चंद्रकला चौधरी द्वारा महोत्सव के बैनर का विमोचन किया गया।
शारदा चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर ठाकुरजी की सन्नोफॉल (बर्फ़ीली) झाँकी सजाई जायेगी। साथ ही दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक हरिकीर्त्तन तत्पश्चात ठाकुरजी के बड़े, गुलगुले और हलवें का भोग लगा कर सभी भक्तो मे प्रसाद वितरण किया जायेगा।
यह भी पढ़ें-पार्श्व प्रभु कल्याणक उत्तर पारणे व महिमा गुणगान से आराधना शुरू