आज तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

जानिए अपने शहर की कीमतें

तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपए और डीजल के दामों में सात रुपए की कमी आई है।
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपए व डीजल की कीमत 97.28 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपए, जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपए प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.62 96.72
मुंबई 97.28 111.35
कोलकाता 92.76 106.03
चेन्नई 94.24 102.63
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपए प्रति लीटर में है।)
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोडऩे के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

यह भी पढ़ें : रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर सुल्ताना की कैट वॉक