
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या की निंदा करते हुए कर्नाटक सरकार से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और परिवार को राहत प्रदान करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि वे कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेत्तारू की नृशंस हत्या की निंदा करते हैं। उन्होंने घटना के 48 घंटे बाद भी अपराधियों के सलाखों के पीछे नहीं होने की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि उदयपुर में राजस्थान पुलिस ने चार घंटे से भी कम समय में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही राज्य सरकार ने कन्हैया लाल के दोनों पुत्रों को दुख की घड़ी में उनके परिवार का समर्थन करने के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी प्रदान की।
यह भी पढ़ें – भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर पुतले जलाए
कर्नाटक सरकार दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और परिवार को राहत प्रदान करे।
वहीं दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि अगर कर्नाटक में योगी मॉडल को लागू करने की स्थिति आती है, तो वह किया जाएगा ।