उपराष्ट्रपति का मुख्यमंत्री निवास पर भव्य स्वागत, रात्रि भोज में सपत्नी दिखे दिग्गज नेता

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर धनखड़ के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया।

सपत्नी नजर आए कई बड़े नेता

Dhankar in cm party

इसमें राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, राज्य सभा सांसद नीरज डांगी,  मुकुल वासनिक,  प्रमोद तिवारी,  घनश्याम तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित प्रदेश के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परिवार के साथ खिंचवाई विशेष फोटो

Dhankad with ashok gehlot family