
सैकड़ों लोगों की मौत की पुष्टि
नई दिल्ली। रूस और यूके्रन के बीच पिछले छह माह से अधिक चल रहा युद्ध और तेज हो गया है। सोमवार को रूस ने यूके्रन पर तेज हमले कर दिए। यूके्रन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से एक के बाद एक 75 मिसाइलें दागी गईं। बताया जा रहा है कि इन हमलों में सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस घटना की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कई शहरों की इमारतों से काला धुएं के गुबार निकलते देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस ने 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे हैं।
राजधानी कीव पर 75 मिसाइलों से हमले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किए गए हैं, हालांकि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर पर भी मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हमले में कई लोगों की मौत की खबर है।
रूस हमें पृथ्वी से मिटाने की कोशिश में लगा है : जेलेंस्की
यूके्रन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूके्रन में हुए विस्फोटों में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी के चेहरे से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं।
कीव के मेयर ने भी की पुष्टि
वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिटस्को ने कहा कि शेवचेंस्कीव्स्की जिले में कई विस्फोट हुए हैं। यह इलाका राजधानी कीव के केंद्र में है। वहीं समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 15 मिनट के आसपास हुआ। यूके्रन की राजधानी में हवाई हमले के सायरन की आवाज एक घंटे से अधिक समय के लिए हुई।
यह भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला : एपीओ चल रहे 111 चिकित्सक देंगे सेवाएं