अनुराग ठाकुर ने कहा- केन्द्र सरकार ने पूरी मदद की, गहलोत तथ्य छुपा रहे हैं

अनुराग ठाकुर, Anurag Thakur
अनुराग ठाकुर, Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने भाजपा नेताओं से कहा कि भारत सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है। अनुराग ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के नेताओं को आंकड़ों के साथ बताया

जोधपुर। केंद्रिय वित्त राज्यमंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश अध्यक्ष डा.सतीश पूनियाँ, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये चर्चा की।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने भाजपा नेताओं से कहा कि भारत सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोदी सरकार से मिली सहायता के मामले में तथ्य छिपा रहे है। यही नहीं राजस्थान सरकार द्वारा राहत कार्यों में राजनैतिक आधार पर भेदभाव की चर्चा दिल्ली तक है।

अनुराग ठाकुर ने भाजपा नेताओं से कहा कि भारत सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि अनुराग ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के नेताओं को आंकड़ों के साथ बताया कि भारत सरकार ने केवल अप्रेल महीने में राजस्थान के उज्ज्वला योजना के 34 लाख 68 हजार 116 उपभोक्ताओं को मुक्त गेस सिलेण्डर दिए है।

38 लाख 64 हजार लाभार्थियो के लिए 10 हजार 483 मेट्रिक टन दालें भेजी। जिसकी जानकारी आमजनता तक पहुंचाई जाए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4 करोड़, 36 लाख 51 हजार 850 लोगों के लिए 2 लाख 18 हजार 259 मेट्रिक टन अनाज भेजा है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 51 लाख 64 हजार 372 किसानों के खाते में प्रति किसान 2 हजार रुपए की राशि डाली है।

अनुराग ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के नेताओं को आंकड़ों के साथ बताया

प्रधानमंत्री जनधन के 1 करोड़ 52 लाख 4 हजार 427 खातों में प्रतिमाह 500 रुपए की राशी डाली गई है। ठाकुर ने कहा की अप्रेल महीने में राज्य सरकार को 2 हजार 753 करोड़ रुपए टे स हस्तांतरण के तहत, 741 करोड़ रुपए राज्य आपदा फंड के तहत , 503 करोड़ जीएसटी कंप्शेसन केतहत, सहित कुल 4 हजार 685 करोड़ रुपए की राशी हस्तांतरित की गई है और भी कई सारे तरीकों से भारत सरकार ने राजस्थान सरकार को मदद की। लेकिन मु यमंत्री और उनके मंत्री जनता से तथ्य छिपा रहे है।

उन्होंने ये भी कहा की राजस्थान के मुख्यमंत्री को ईमानदारी से अपनी जनता को ये बताना चाहिए की उन्होंने राज्य सरकार के खजाने से कितने रुपए उनके लिए खर्च किए। ठाकुर ने वीडियो काँफ्रेंसिंग से जरिए प्रदेश के लघु और मध्यम उद्यमों, प्रोफेशनल्स से तथा व्यापार जगत के लोगों से कोविड-19 के दौर में अर्थव्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए सुझाव भी लिए।

Advertisement