
जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद
नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार को करवा चौथ है। सुबह से इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखने वाली सुहागिन महिलाओंं के लिए यह दिन खास है। वे अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अध्र्य देने का खास महत्व होता है। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ में है।
करवा चौथ पर इन राशि की महिलाओं को मिलेगा विशेष फल
करवा चौथ का व्रत रखने और पूजा करने पर सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का फल प्राप्त होता है। करवा चौथ पर भगवान शिव,माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रदेव की विशेष आराधना की जाती है। करवा चौथ पर चंद्रदेव की विशेष कृपा रहती है क्योंकि इस दिन कुछ विशेष राशि की सुहागिन महिलाओं पर चंद्रदेव और भगवान गणेश दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार चंद्रमा अपनी राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, ऐसे में मेष, कर्क सिंह और मीन राशि की महिलाओं को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

नोएडा- 08 बजकर 08 मिनट पर
गाजियाबाद- 08 बजकर 08 मिनट पर
दिल्ली- 08 बजकर 09 मिनट पर
गुरुग्राम- 08 बजकर 21 मिनट पर
हरियाणा- 08 बजकर 10 मिनट पर
चंडीगढ़- 08 बजकर 06 मिनट पर
लुधियाना- 08 बजकर 10 मिनट पर
शिमला- 08 बजकर 03 मिनट पर
इंदौर- 08 बजकर 27 मिनट पर
भोपाल- 08 बजकर 21 मिनट पर
मेरठ- 08 बजकर 07 मिनट पर
लखनऊ- 07 बजकर 59 मिनट पर
कानपुर- 08 बजकर 02 मिनट पर
प्रयागराज- 07 बजकर 57 मिनट पर
आगरा- 08 बजकर 10 मिनट पर
वाराणसी- 07 बजकर 52 मिनट पर
मुरादाबाद- 08 बजकर 05 मिनट पर
देहरादून- 08 बजकर 02 मिनट पर
मुंबई 08 बजकर 48 मिनट पर
कोलकाता – 07 बजकर 34 मिनट पर
जयपुर- 08 बजकर 18 मिनट पर
पटना – 07 बजकर 44 मिनट पर
यह भी पढ़ें : केरल मेंं दो महिलाओं की बलि, मांस भी खाया