बॉलीवुड की ये हसिनाएं नहीं मना पाईं करवा चौथ

करवा चौथ
करवा चौथ

एक का पति तो करवा चौथ से चार दिन पहले ही चल बसा

करवा चौथ, एक ऐसा व्रत जो सिर्फ पतियों के लिए ही रखा जाता है। उनकी दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत मेंं महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं। शाम को चांद दिखने के बाद ही यह व्रत पूरा होता है, लेकिन आज हम बात कर रहे हैंं बॉलीवुड की उन हसिनाओं की, जिन्हें ज्यादा वक्त तक पति का साथ नहीं मिला। इनमें एक एक्टे्रस तो ऐसी हैं, जिनका पहला करवा चौथ तक नहीं मन पाया। करवा चौथ से ठीक चार दिन पहले उनकी पति की मृत्यु हो गई। आइये बात करते हैं उन एक्टे्रस की जो इस मामले में अभागी निकलीं।

रेखा

रेखा-मुकेश अग्रवाल
रेखा-मुकेश अग्रवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्हें पहला करवाचौथ मनाना भी नसीब नहीं हुआ। बता दें कि रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से वर्ष 1990 में शादी की थी। रेखा की शादी काफी चर्चा में भी रही थी। लेकिन रेखा की ये शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और उनके पति ने शादी कुछ महीने बाद आत्महत्या कर ली थी। रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी मार्च 1990 में हुई थी। उसी वर्ष 2 अक्तूबर 2022 को मुकेश दुनिया छोड़ गए। रिपोट्र्स के मुताबिक उस वर्ष 7 अक्तूबर को करवाचौथ पड़ा था। मगर, उससे पांच-छह दिन पहले ही रेखा की जिंदगी से मुकेश अग्रवाल हमेशा के लिए जा चुके थे।

लीना चंदावरकर

लीना चंदावरकर-किशोर कुमार
लीना चंदावरकर-किशोर कुमार

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंदावरकर ने एक नहीं, बल्कि दो शादियां दी थी, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। उनके पहले पति का शादी के दो साल बाद निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने किशोर कुमार से शादी की, लेकिन ये शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। साल 1987 में किशोर कुमार दुनिया छोड़कर चले गए।

कहकशां पटेल

कहकशां पटेल
कहकशां पटेल

एक्ट्रेस कहकशां पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कहकशां ने आरिफ पटेल से शादी की थी। आरिफ की कार्डिएक अरेस्ट के कारण 47 की उम्र में मौत हो गई थी। कहकशां पटेल के पति आरिफ पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन थे। कहकशां दो बच्चों की मां हैं और परिवार को खासा महत्व देती हैं। शादी के बाद कहकशां ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी।

शांतिप्रिया

शांतिप्रिया
शांतिप्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शांति प्रिया एक समय पर अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ रे से साल 1999 में शादी की थी। एक्टर साल 2004 में दुनिया छोड़कर चले गए थे। शांति प्रिया की शादी महज पांच साल चल पाई थी।

ज्योति तिवारी

ज्योति तिवारी
ज्योति तिवारी

ज्योति तिवारी ने जाने-माने एक्टर राहुल वोहरा से शादी की थी। लेकिन इनकी शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और शादी के कुछ महीने बाद ही ज्योति ने अपने पति को खो दिया। रिपोट्र्स के मुताबिक राहुल वोहरा के साथ ज्योति तिवारी की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। वहीं 2021 में कोविड के चलते उनके पति की मृत्यु हो गई। ज्योति भी अपने जीवनसाथी के साथ करवाचौथ का पहला चांद नहीं देख पाईं।

गीता दत्त

गीता दत्त-गुरु दत्त
गीता दत्त-गुरु दत्त

गीता दत्त बॉलीवुड का जाना माना नाम है, वो गुरुदत्त की पत्नी है। गुरुदत्त और गीता की साल 1953 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद यानी 1964 में गुरुदत्त इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

मयूरी देखमुख

मयूरी देखमुख
मयूरी देखमुख

एक्ट्रेस मयूरी देशमुख ने साल 2016 में आशुतोष भाकरे से शादी की थी। लेकिन उनकी शादी चार साल ही चल पाई। उनके पति ने साल 2020 में सुसाइड कर लिया था।

-बॉलीवुड में करवा चौथ

यह भी पढ़ें : जयपुर में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की आहट, 15 मृत सुअर मिले