परमाणु युद्ध की कगार पर पहुंची रूस-यूके्रन लड़ाई

रूस-यूके्रन
रूस-यूके्रन

चंद घंटों में लाखों मौतों का खतरा

पिछले 10 माह से जारी रूस-यूके्रन जंग में अब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया है। यूके्रन की सेना का दावा है कि रूस अब परमाणु मिसाइलों के इस्तेमाल की तैयारी में है। जानकारों का कहना है कि यदि परमाणु हमला हुआ तो चंद घंटों में लाखों लोग मारे जाएंगे। यूके्रन के रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जंग के मैदान में ऐसी पूर्व सोवियत मिसाइलें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल परमाणु हमलों के लिए किया जाता है। इन विशेषज्ञों ने इन मिसाइलों के टुकड़े भी मीडिया को दिखाए।

यूके्रन के दावे से यूरोप की नींद उड़ी

रूस-यूके्रन
रूस-यूके्रन

यूके्रन के दावे की अभी रूस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन यूरोपीय देशों की नींद उड़ गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यूके्रन ने गुरुवार को दावा किया कि रूस ने यूके्रन पर परमाणु हथियारों में सक्षम मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है। ये हमले यूके्रन के पश्चिमी हिस्से में किए गए।

एक्स 55 कू्रज मिसाइलों का इस्तेमाल

यूके्रन के सैन्य अधिकारी माइकोला डेनिल्यिुक ने पत्रकारों को बताया कि रूस ने लविवि और खमेलनित्स्की इलाकों में परमाणु मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने मीडिया को एक्स-55 कू्रज मिसाइलों के हिस्से भी दिखाए। उन्होंने कहा कि ये हमले देश की वायु रक्षा प्रणाली को खत्म करने के इरादे से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मिसाइलों के टुकड़ों की जांच में रेडियोधर्मिता के परीक्षण में असामान्य स्तर नहीं दिखा।

बता दें, रूस और यूके्रन के युद्ध में दोनों ही पक्ष पिछले कई महीने से ड्रोन विमानों से हमले कर रहे हैं। यूके्रन को अमेरिका और तुर्की से बेहद घातक कहे जाने वाले ड्रोन विमान मिले हैं। इन ड्रोन विमानों ने रूस को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद रूस ने भी जोरदार पलटवार करने के लिए ईरान की मदद ली है। ईरानी ड्रोन विमानों की मदद से अब रूस ने यूके्रन के खिलाफ कारगर बढ़त बना ली है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि रूस ने परमाणु हमला किया तो अनुमान है कि मात्र पांच घंटे में यूके्रन के 3.4 करोड़ लोग मारे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : श्रद्धा की हत्या के बाद नई गर्लफ्रेंड दो बार आफताब के घर आई