केंद्रीय विद्यालयों में निकलीं 13404 नौकरियां

परीक्षा कैसे दें
परीक्षा कैसे दें

कल आवेदन का आखिरी मौका

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्दी आवेदन कर लें, क्योंकि 26 दिसंबर आवेदन की आखिरी तारीख है।

बता दें कि ये भर्तियां केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचरअइ लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट, हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर के अलावा नॉन टीचिंग के कई पदों पर की जाएंगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम में केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा। केवीएस वैकेंसी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पांच दिसंबर 2022 से शुरू है। केंद्रीय विद्यालयों की इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 26 दिसंबर 2022 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

परीक्षा कैसे दें
परीक्षा कैसे दें

पद पदों की संख्या
प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)                      6414 पद
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)              3176 पद
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)                     1409 पद
जूनियर सेके्रटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी)        702 पद
पीआरटी (संगीत)                                  303 पद
वाइस प्रिंसिपल                                      203 पद
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी)            322 पद
लाइब्रेरियन                                           355 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ)               156 पद
प्रिंसिपल                                               239 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड-द्वितीय                                54 पद
असिस्टेंट कमिशनर                                    52 पद
हिन्दी ट्रांसलेटर                                         11 पद
वित्त अधिकारी                                           06 पद
असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल)                            02 पद

यह होगी आयु सीमा

टीजीटी/लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। जबकि पीजीटी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट दी जाएगी।

तीन चरणों में चयन प्रक्रिया

केवीएस प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और नॉन टीचिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए तीन चरणों का आयोजन किया जाएगा। इनमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होगा। चयन के तीन चरणों में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को चयन के इस चरण में भी सफल होना होगा, तभी वह इन पदों पर नियुक्ति होने के योग्य माने जाएंगे।

आवेदन फीस

उम्ममीदवारों को केंद्रीय विद्यालयों में इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट – kvsangathan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद ्यङ्कस् टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग 2022 वेकेंसी लिंक पर क्लिक करना होगा। अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके तहत फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेज अपलोड करना होगा।
  • अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : कम कैलोरी वाली इन चीजों को करें डाइट में शामिल