
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राजकीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक दिल दहलाने देने वाले सडक़ हादसे में बस ने मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राजकीय राजमार्ग पर देर रात हुए सडक़ हादसे में बस ने मजदूरों को कुचल दिया।
यह मजदूर पंजाब से पैदल बिहार लौट रहे थे। उन्हें मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अंग्रेजी की खबर के मुताबिक, बिहार में गोपालगंज जिले के रहने वाले कुछ मजदूर पंजाब से पैदल अपने घर की तरफ लौट रहे थे।
यह हादसा मुजफ्फरनगर के घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास हुआ। पुलिस ने 6 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। हादसे के बाद रोडवेज बस को छोड़ कर ड्राइवर मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के सडक़ हादसे में 6 की दर्दनाक मौत, 4 घायल
पुलिस के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की शिनाख्त हरक सिंह (51), उनका बेटा विकास (22), गुड्डु (18), वसुदेव (22), हरीश (28) और विरेंद्र (28) के तौर पर हुई है। पुलिस उनके परिवार वालों से भी संपर्क करने की कोशिश में है।
उत्तर प्रदेश: अपराधियों ने बनाई कैबिनेट मंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी, रिश्तेदारों से मांगे 50 हजार
गौरतलब है कि अभी हाल ही में महाराष्ट्र-औरंगाबाद में भी एक ट्रेन ने मजदूरों को कुचल दिया था। इस हादसे में 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। लॉकडाउन की वजह से अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर ओर श्रमिक पैदल ही अपने गृह नगर और राज्य लौट रहे हैं।