WPL: सानिया मिर्जा को आरसीबी ने बनाया टीम का मेंटर

Sania-Mirza

बेंगलुरु। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने टीम मेंटर के रूप में भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा को शामिल किया है, जिसकी घोषणा फ्रेंचाइजी ने बुधवार को की। आरसीबी की नई मेंटर सानिया ने कहा, आरसीबी महिला टीम में मेंटर के रूप में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात है।

भारतीय महिला क्रिकेट ने महिला प्रीमियर लीग के साथ एक महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, और मैं वास्तव में इस बदलाव का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। मैंने अपने खेल के करियर को मेंटर के रूप में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, आरसीबी वर्षों से आईपीएल में एक लोकप्रिय टीम और बहुत अधिक फॉलो की जाने वाली टीम रही है। मैं उन्हें महिला प्रीमियर लीग के लिए एक टीम बनाते हुए देखकर बेहद खुश हूं क्योंकि यह देश में महिलाओं के खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, नए दरवाजे खोलेगी।

इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रमुख और उपाध्यक्ष राजेश वी मेनन ने कहा कि पद्म भूषण, अर्जुन पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित सानिया मिर्जा एक शानदार खिलाड़ी रही हैं। मेनन ने कहा, हम आरसीबी महिला टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वह अपने खेल करियर में कई चुनौतियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प से कई लोगों के लिए रोल मॉडल रहीं हैं।