सोनिया गांधी की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

sonia Gandhi

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्हें गुरुवार को बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और कई जांचों के दौर से गुजर रही हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।