हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी : गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

उदयपुर में धार्मिक झंडे लगाने को लेकर कलेक्टर के आदेश पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने साधा निशाना

जयपुर/जोधपुर। उदयपुर में धार्मिक झंडे लगाने को लेकर कलेक्टर के आदेश पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी है। ये भगवा ध्वजा के विरोधी हैं।
शेखावत ने कहा कि अब उदयपुर में धार्मिक ध्वज लगाने के लिए प्रशासन से आज्ञा लेनी होगी। क्रोनोलॉजी समझिए कि बागेश्वर धाम की धर्मसभा के बाद यह निषेधाज्ञा जारी हुई है, यानी विशेष तौर पर यह आदेश भगवा ध्वजों के लिए है। हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी है। ये भगवा ध्वजा के विरोधी हैं।
tweet by shekhawat

गहलोतजी के वादों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा

भर्ती परीक्षा शुल्क में छूट का आदेश जारी नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोतजी के वादों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा।कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष कह रहे हैं, भर्ती परीक्षाओं को नि:शुल्क करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं है। मतलब सरकार ने शुल्क में छूट के बहाने से भर्तियां लटकाने का नया तरीका ढूंढ लिया है कि निर्देश ही न भेजो, प्रक्रिया स्वतः अटक जाएगी।