मेरा अनशन भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ था, ना कि कांगे्रस के : सचिन

सचिन पायलट
सचिन पायलट

बोले-अनशन के दो हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं होना चिंता की बात

झारखंड महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री

जयपुर। सचिन पायलट ने रविवार को राजधानी स्थित झारखण्ड महादेव की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में भाजपा के शासन में जो भ्रष्टाचार हो रहा है, उसका मुद्दा उठाया है। हम सब भाजपा के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हैं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। राजस्थान में भाजपा सरकार में तरह-तरह के माफिया पनपे थे।

उसके तहत मैंने अनशन रखा था। दो हफ्ते हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वसुंधरा राजे सरकार में 2013 से 2018 के बीच जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसे लेकर हम जनता के बीच गए थे। अब चुनाव का कम समय बचा है। अभी तक जो कारवाई नहीं हुई, वह होनी चाहिए। आरपीएससी सदस्य जो गिरफ्तार हुए, उसकी भी जांच होनी चाहिए।

25 सितंबर की घटना सोनिया गांधी के आदेशों की अवहेलना

पायलट ने कहा कहा, मैंने कभी मिलीभगत की बात नहीं कही है, फिर नींबू और दूध की बात क्यों हो रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ था, उसका मैंने उसका विरोध किया है। यह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कैसे हो सकता है। मुद्दा भ्रष्टाचार का है। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एक संजीदा व्यक्ति है। सबकी रिपोर्ट ले रहे हैं, सही गलत का निर्णय होना ही चाहिए। यह बात सच है कि 25 सितंबर को जो घटना हुई थी, वह निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशों की खुली अवहेलना थी। कांगे्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन की खुलेआम बेइज्जती की गई थी। अभी तक उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। यह सवाल है, इसका जवाब पार्टी के पास है।

यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक कार के क्षेत्र में भारत से आगे निकला चीन

Advertisement