आम का ज्यादा सेवन हो सकता है घातक, रात में खाने से बचें

आम का अधिक सेवन नुकसानदायक क्यों
आम का अधिक सेवन नुकसानदायक क्यों

ज्यादातर लोग गर्मियों का इंतजार इसलिए होता है, क्योंकि इस सीजन में भरपूर रूप से आम खाने के लिए मिलता है। भारत में आम को सभी फलों का राजा माना जाता है। यह रसीला फल न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होता है, बल्कि पोषण तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ते हैं। आम में उच्च मात्रा में प्राकृतिक शुगर होती है और इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई, के जैसे कई लाभकारी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स, ट्राइटरपीन और ल्यूपोल में एंटीऑक्सीडेटिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। लेकिन रिसर्च बताते हैं कि जरूरत से अधिक आम का सेवन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

आम से हो सकती हैं ये समस्याएं

आम का अधिक सेवन नुकसानदायक क्यों
आम का अधिक सेवन नुकसानदायक क्यों

इस मौसमी फल के लिए लोगों का प्यार अक्सर उन्हें इसके अधिक सेवन के लिए प्रोत्साहित करता है। लेकिन डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आम का ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आम की कुछ किस्मों के सेवन से गले में दर्द या एलर्जी (पेट दर्द, छींक और नाक बहना) हो सकती है। कुछ मामलों में, अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से पेट में दर्द, अपच और दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

डायबिटीज में हानिकारक आम

डायबिटीज में हानिकारक आम
डायबिटीज में हानिकारक आम

इसके अलावा आम खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल की भी बढ़ोतरी होती है, इसलिए जिन लोगों को मधुमेह है, उन्हें आम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। आम ग्लूकोज की तुलना में फ्रुक्टोज जैसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन असंतुलन पैदा कर सकता है और इससे ट्राइग्लिसराइड्स के उच्च स्तर, शुगर के स्तर, सूजन, पेट में दर्द, अपच और दस्त जैसे अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इन टिप्स से करें खुद का बचाव

आम कैलोरी से भरपूर होने के कारण कुछ लोगों के लिए वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आम का सेवन कम मात्रा में करें। साथ ही अधिक मात्रा में आम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अपच हो सकती है। आम खाने से कई लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए निम्न टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • आम को खाने से कम से कम 2 घंटे पहले पानी में भिगोकर रखें। ऐसा करने से इसमें इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का असर कम हो जाता है।
  • रात के समय खाने में आम खाने से परहेज करें।
  • यदि आपको आम खाने के बाद अक्सर बीमार महसूस होता है, जो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • एक बार में आधे से ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए।
  • भोजन के बीच आम को नाश्ते के रूप में खाने की सलाह दी जाती है
  • आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें क्योंकि इससे सूजन, एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें : लाल-लाल लीची हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, ये लोग रहें दूर