
पुदीना विशेष जड़ी बूटियों में से एक है। इसके उल्लेखनीय औषधीय गुणों के अलावा भारतीय इसका उपयोग चटनी, रायता और शर्बत में करते रहे हैं। पुदीना पॉलीफेनोल्स का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें एक विशिष्ट स्वाद और सुगंधित गंध है। पुदीना के पत्तों में कैलोरी कम होती है और इसमें बहुत कम मात्रा में प्रोटीन और वसा होता है। इसमें विटामिन ए, सी और बी-कॉम्प्लेक्स की भारी मात्रा होती है। पुदीना का एक अन्य पोषण लाभ यह है कि यह आयरन, पोटेशियम और मैंगनीज से भरपूर होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और मस्तिष्क के कार्य में सुधार करता है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पाचन संबंधी समस्या का प्राकृतिक इलाज पुदीना हो सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जो अपच से राहत दिलानें में मदद करते हैं। पुदीना का पानी पेट की खराबी को भी दूर करता है। इसलिए गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए पुदीना का पानी जरूर पिएं।
अस्थमा में कारगर

अस्थमा के मरीजों के लिए पुदीना काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाक की बेचैनी से राहत दिलाता है। अगर आप अस्थमा से परेशान हैं, तो पुदीने की पानी से भाप ले सकते हैं।
सर्दी का इलाज करता है

पुदीना की पत्तियां सर्दी-खांसी से भी राहत दिलाने में मदद करती हैं। इनमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके लिए आप पुदीने से बनी चाय पी सकते हैं, जिससे सर्दी से आपको राहत मिल सकती है।
सिर दर्द से राहत दिलाए
पुदीने की तेज और ताजगी देने वाली सुगंध पत्तियां सिर दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप मिंट ऑयल या मिंट बाम से मालिश कर सकते हैं। जिससे सिर दर्द से आराम मिल सकता है।
वजन घटाने में सहायक
पुदीना की पत्तियां वजन घटाने में भी मददगार हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों की ड्रिंक तैयार कर लें, फिर इसमें नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इस ड्रिंक को आप रोजाना खाली पेट पी सकते हैं। इससे आपको वजन कम होने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार : मुख्यमंत्री