
स्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली के शनि पर्वत पर त्रशिूल का निशान हो और हथेली में भाग्य रेखा को चंद्र पर्वत से आती रेखा छू रही हो तब इसका प्रभाव और बढ़ जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति अपने क्षेत्र में बड़ा अधिकारी बनता है और वह हर जगह मान-सम्मान प्राप्त करता है।
ये चिह्न दिलाता है राजसुख

यदि किसी व्यक्ति की हथेली के बीच वाले हिस्से पर कोई तोरण, बाण, रथ, चक्र या ध्वज का चिह्न बनता है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में महान उपलब्धि हासिल होती है। ऐसे लोगों को जीवन में राजसुख मिलता है। इन लोगों के पास बेहिसाब धन संपत्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं। इन्हें अपने जीवन में सभी प्रकार के ऐशो आराम मिलते हैं।
कहां होती है शनि की रेखा

अगर किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे पुण्य रेखा और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली यानी मिडल फिंगर तक जाए तो ऐसा व्यक्ति राज सुख भोगता है। इन लोगों के ऊपर शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। यह लोग अपने जीवन में खूब धन कमाते हैं।
अंगूठे का कौन-सा चिन्ह होता है शुभ
अगर किसी के अंगूठे पर मछली, वीणा या सरोवर का चिह्न होता है वे लोग बहुत ही भाग्यशाली समझे जाते हैं। ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब यश प्राप्त करता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे चिह्न वाले व्यक्ति बड़े व्यापारी बनते हैं और इनके पास धन-संपदा की कोई कमी नहीं होती।
राजनेता बनाता है हथेली का ये चिन्ह
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में त्रिशूल का चिन्ह होता है तो उसे समाज में खूब सम्मान मिलता है। वहीं जिस व्यक्ति की हथेली पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का चिह्न हो उसे समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ऐसा व्यक्ति राजनीति में भी बड़ा पद हासिल करता है। साथ ही समाज में लोकप्रिय भी होता है।