हेल्दी समर ड्रिंक्स दिलाएंगे कब्ज से राहत

आम पन्ना
आम पन्ना

चिलचिलाती गर्मी में कुछ ठंडा पीने को मिल जाए, तो क्या बात है! गर्मी के मौसम में बढ़े हुए तापमान की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। हीट वेव के चलते लू लगने, दस्त, उल्टी, चक्कर आना और इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। गर्मियों में शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट भी इस मौसम में लिक्विड इनटेक पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। यूं भी अगर आप गौर करेंगे तो गर्मियों में भूख कम लगती है और कुछ ठंडा पीने की इच्छा ज्यादा होती है।

कब्ज से राहत पाने के लिए क्या करें?

आम पन्ना

सौंफ का पानी
आम पन्ना

आम पन्ना हर भारतीय घर में आसानी से पाया जाने वाला एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जो कच्चे आम से तैयार होता है। आम पन्ना न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि फाइबर से भी भरपूर होता है। हरे आम में पेक्टिन होता है, एक घुलनशील फाइबर जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

सौंफ का पानी

सौंफ का पानी
सौंफ का पानी

सौंफ में प्राकृतिक पाचन गुण होते हैं और यह कब्ज को दूर करने में मदद कर सकता है। रात भर एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ भिगोकर सुबह पीने से कब्स में आराम मिलता है।

छाछ

छाछ एक पारंपरिक पेय पदार्थ है, जो सदियों से भारतीय घरों में परोसा जा रहा है। छाछ अपने पाचन लाभों के लिए जाना जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत को स्वस्थ बनाए रखने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

जीरे का पानी

जीरे में कार्मिनेटिव गुण होते हैं, जो पाचन को उत्तेजित करके कब्ज को कम कर सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालकर, इस मिश्रण को छानकर गर्म करके पीने से कब्ज में आराम मिलता है।

पुदीना और नींबू

पुदीना पाचन तंत्र पर सकारात्मक और सुखदायक प्रभाव डालता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। ताजे निचोड़े हुए नींबू के रस में पुदीने की पत्तियां और पानी मिलाकर एक ताज़ा ड्रिंक तैयार करें। इसे पीने से गर्मियों में पाचन से काफी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें : पाली में बिपरजॉय प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से की मुलाकात