झुर्रियों से लेकर डैंड्रफ तक का इलाज करेगा अखरोट का तेल

अखरोट का तेल
अखरोट का तेल

अखरोट शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। अखरोट से कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। केवल अखरोट ही नहीं बल्कि इसका तेल भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की त्वचा और बालों के लिए अखरोट का तेल किस प्रकार फायदेमंद होता है और इसे किस तरह से उपयोग में लाना चाहिए।

झुर्रियों से छुटकारा

झुर्रियों से छुटकारा
झुर्रियों से छुटकारा

चेहरे पर 2 से 3 बूंद अखरोट का तेल लगाने से चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

बढ़ती उम्र को थामने में असरदार

अखरोट में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बॉडी को तो एनर्जेटिक रखते ही हैं साथ ही चेहरे पर नजऱ आने वाले दाग धब्बों और एंजिंग की प्रॉब्लम को भी कम करते हैं। अखरोट में विटामिन बी और ई मौजूद होता है, जो ड्राय स्किन की समस्या को दूर करता है और स्किन को माइश्चराइज रखता है।

बालों की ग्रोथ में मददगार

बालों की ग्रोथ में मददगार
बालों की ग्रोथ में मददगार

अखरोट का तेल पोटैशियम से भरपूर होता है, तो इसे बालों में लगाने से बाल झडऩे की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। अखरोट के तेल को एक से दो घंटे बालों में लगाकर रखें और फिर शैंपू कर लें।

डैंड्रफ से राहत

डैंड्रफ अगर जाने का नाम नहीं ले रहा, तो अखरोट के तेल को नारियल तेल में मिलाकर इससे स्कैल्प की मसाज करें। मसाज के आधे घंटे बाद सिर धो लें। रूसी धीरे धीरे खत्म होने लगेगी।

घर पर ऐसे तैयार करें अखरोट का तेल

  • इस तेल को बनाने के लिए अखरोट को सबसे पहले पानी में उबाल लें। इससे अखरोट नर्म हो जाएंगे।
  • जब अखरोट सूख जाएं तो इसे कुछ देर भून लें। ध्यान रखें कि अखरोट जले नहीं।
  • इसके बाद अखरोट को ठंडा करके छोटे टुकड़ों में कूट लें।
  • दूसरी तरफ एक पैन में ऑलिव ऑयल को गर्म कर लें। अब पिसे हुए अखरोट को ऑलिव ऑयल में मिलाएं।
  • तैयार से अखरोट का तेल, जिसे आप जब स्किन से लेकर बालों तक पर कर सकते हैं इस्तेमाल।

यह भी पढ़ें : लंदन में जीवंत हुई राजस्थानी परंपरा : ‘जीमण’ शुरू