लंदन में ‘माणक’ राजस्थानी पत्रिका को मिला सम्मान

माणक पत्रिका

राजस्थान एसोसिएशन यूके के ‘जीमण’ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया सम्मान

नारी शक्ति से सम्मानित और सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी, जिज्ञासु वेदांताचार्य स्वामी शिवज्योतिशानंद, प्रचारक एचएसएस यूके चंद्रकांत शर्मा, लोकसभा सांसद वीरेंद्र शर्मा हुए शामिल

लंदन में आयोजित जीमण कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
लंदन में आयोजित जीमण कार्यक्रम में शामिल अतिथि।

दैनिक जलतेदीप, लन्दन। शहर के सात्विस पाटिदार सेंटर में राजस्थान एसोसिएशन यूके की ओर से राजस्थान की आवाज कही जाने वाली राजस्थानी भाषा की एक मात्र पारिवारिक मासिक ‘माणक’ पत्रिका का सम्मान किया गया।

Manak magazine

यह सम्मान माणक पत्रिका और जलतेदीप के प्रबंध संपादक दीपक मेहता को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी के हाथों दिया गया। कार्यक्रम में जिज्ञासु वेदांताचार्य स्वामी शिवज्योतिशानंद, प्रचारक एचएसएस यूके चंद्रकांत शर्मा और लोकसभा सांसद वीरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

Jeeman london

इस मौके पर बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासी मौजूद रहे। माणक पत्रिका को यह सम्मान उसके राजस्थानी भाषा को प्रोत्साहित करने, लेखन और आम जनता की आवाज को प्रखरता से उठाने के लिए दिया गया है।

लंदन में राजस्थान एसोसिएशन यूके द्वारा माणक पत्रिका को दिया गया प्रशंसा पत्र।
लंदन में राजस्थान एसोसिएशन यूके द्वारा माणक पत्रिका को दिया गया प्रशंसा पत्र।

आपको बता दें कि राजस्थान एसोसिएशन यूके की ओर से यहां भव्य ‘जीमण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासियों ने इसमें भाग लिया था। लंदन में बड़ी तादात में प्रवासी राजस्थानियों के लिए जीमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें : लंदन में जीवंत हुई राजस्थानी परंपरा : राजस्थानी प्रवासियों ने लिया ‘जीमण’ का आनंद

Advertisement