अंकुरित मूंग और चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंकुरित मूंग और चने दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। वैसे तो अंकुरित मूंग और चने का सेवन अधिकतर लोग अलग-अलग करते हैं, लेकिन अगर आप खाली पेट अंकुरित मूंग और चने का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट अंकुरित मूंग और चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
पाचन में सुधार
अंकुरित मूंग फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अंकुरित मूंग में मौजूद फाइबर विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है।
वजन घटाने का कारगर
अंकुरित मूंग एक कम कैलोरी वाला भोजन है, जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो वजन कम करने या स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
हृदय रोग का खतरा कम करें
अंकुरित मूंग प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह पोटेशियम का भी अच्छा सोर्स है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करें
अंकुरित मूंग फाइबर का एक अच्छा सोर्स है, जो ब्लड फ्लो में शुगर के अब्जॉप्र्शन को धीमा करने में मदद कर सकता है। यह डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
इम्युनिटी बढ़ाए
विटामिन सी और ए से भरपूर अंकुरित मूंग इम्युनिटी बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद है। यह जिंक का भी अच्छा सोर्स है, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है।
आंखों के लिए फायदेमंद
अंकुरित मूंग विटामिन ए का अच्छा स्रोत है, जो अच्छे विजन के लिए आवश्यक है। साथ ही यह ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन का भी एक अच्छा स्रोत हैं, यह एंटीऑक्सिडेंट हैं, जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।