
गर्मियों के मौसम में जामुन बाजार में खाफी मात्रा दिखते हैं.जामुन खाना ज्यादातर लोगों को पसंद भी होता है। वहीं यह आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद भी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जामुन काफी स्वादिष्ट होते हैं। वहीं इसमें विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती हैं। जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करने का काम करती हैं। जी हां वैसे तो जामुन आपके लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसना पहुंचा सकते हैं। चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि जामुन खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं?
पेट से जुड़ी समस्याएं
ज्यादा जामुन खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं होती है। जामुन में अधिक मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसे ज्यादा खाने से कब्ज, लूज मोशन, अपच आदि की समस्या पैदा होती है।
ब्लड शुगर लेवल कम होता है

जामुन में हाई एल्कोलनाइड कॉन्टेंट होता है, जो कि हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना जामुन का खाने से लो ब्लड शुगर का खतरा पैदा होता है और अनाचक से ब्लड शुगर का लो होना डायबिटीज के मराजों के लिए खतरनाक होता है।
स्किन प्रॉब्लम बढ़ती है

- जामुन में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, तो यह स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन यह हर किसी के फायदेमंद नहीं होता। जामुन का ज्यादा सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याएं जैसे कील, मुहांसे जैसी परेशानी शुरु हो जाती है।
- इस तरह खाने से भी नुकसान पहुंचाता है जामुन
- जामुन खाने के बाद एकदम पानी नहीं पीना चाहिए।
- जामुन खाने से पहले या बाद में दूध भी नहीं पीना चाहिए।
- जामुन खाने से पहले या बाद में अचार भी नहीं खाना चाहिए। अचार से बनी चीजें खाने से सेहत को बहुत नुकसान होता है।
- जामुन खान के बाद हल्दी से बनी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। हल्दी से बनी चीजें भी नुकसानदायक होती हैं।
यह भी पढ़ें : टॉर्क मोटर्स ने राजस्थान में विस्तार किया, जयपुर में पहला एक्सपीरियंस जोन लांच