अरहर दाल खाने के गजब के फायदे, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

अरहर दाल खाने के फायदे
अरहर दाल खाने के फायदे

दाल हमारी डाइट का मुख्य हिस्सा है। इसमें प्रोटीन भरपूर होता है। पोषक तत्वों से भरपूर दाल आपको कई बीमारियों से बचाती है। दाल स्वादिष्ट होने के साथ कई गुणों से भरपूर होती है। सभी दालें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा अरहर दाल पसंद आती है। इसमें अन्य दालों के मुकाबले प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं, अरहर दाल खाने के फायदे।

वजन घटाने में सहायक

वजन घटाने में सहायक
वजन घटाने में सहायक

अगर आप नियमित रूप से अरहर दाल का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। अरहर दाल के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ऑयली फूड्स खाने से बच सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

अरहर दाल पोटैशियम से भरपूर होते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आप अपनी डाइट में अरहर का दाल जरूर शामिल करें। इससे ब्लड प्रेशर का लेवल सामान्य रहता है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

अरहर दाल फाइबर का समृद्ध स्रोत है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। यह मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाती है। जिससे आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप अपनी डाइट में अरहर दाल जरूर शामिल करें। अरहर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत रखे

अरहर दाल खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इस दाल में मौजूद मैग्नीशियम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

डाइट में इस तरह शामिल करें अरहर दाल

अरहर दाल की खिचड़ी पचने में आसान होता है। यह पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में मददगार है। इस खिचड़ी को आसानी से आप घर पर बना सकते हैं। अरहर दाल का पानी भी पी सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। चावल और रोटी के साथ गरमागरम अरहर दाल का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल ने किया डिस्प्ले धाागा-2 के पहले क्रिएटिव का अनावरण