हरियाली तीज पर इन डिजान्इस से सजाएं अपने हाथ, चार चांद लग जाएंगे आपकी खूबसूरती में

हरियाली तीज पर मेहंदी कैसे लगाएं
हरियाली तीज पर मेहंदी कैसे लगाएं

सावन में मनाए जाने वाले तीज को हरियाली तीज के अलावा श्रावणी तीज भी कहा जाता है। तीज का ये पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीज का पर्व मनाया जाता है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं। बिना अन्न-जल ग्रहण किए ये व्रत कठिन होता है।

हरियाली तीज पर मेहंदी
हरियाली तीज पर मेहंदी

शाम को महिलाएं सोलह श्रृंगार कर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। विवाहित महिलाओं के साथ ही कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। हरियाली तीज के मौके पर हरे रंग का बहुत महत्व होता है। महिलाएं इस दिन हरे रंग की साड़ी और हरी चूडिय़ों से साज श्रृंगार करती हैं। इस दिन हाथों पर मेहंदी लगाने का भी बहुत महत्व होता है। मेहंदी बिना तो तीज का त्योहार ही अधूरा है, तो अगर आप भी हाथों को सजाने के लिए मेहंदी डिज़ाइन्स की कर रही हैं तलाश, तो यहां से ले सकती हैं इसके आइडियाज़।

हरियाली तीज पर मेहंदी
हरियाली तीज पर मेहंदी

हरियाली तीज 2023 कब है ?

हरियाली तीज पर मेहंदी
हरियाली तीज पर मेहंदी

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 08 बजकर 01 मिनट से हो रही है। अगले दिन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार 19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

हरियाली तीज पर मेहंदी
हरियाली तीज पर मेहंदी

फ्रंट हैंड के लिए डिज़ाइन्स

हरियाली तीज पर मेहंदी
हरियाली तीज पर मेहंदी

हाथों पर इन मेहंदी का रंग गाढ़ा रचे इसके लिए नींबू-चीनी का घोल हाथों पर लगाते रहें।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल ने किया डिस्प्ले धाागा-2 के पहले क्रिएटिव का अनावरण